फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Fri, 29 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 17 कुलदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
जसपुरा। थाना क्षेत्र के झझरीपुरवा के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी और पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जसपुरा क्षेत्र के नकटी पोखरी गड़रिया गांव निवासी कुलदीप निषाद (25) पुत्र रामप्रकाश बुधवार की सुबह अपनी निजी कार से ससुराल चौकीपुरवा गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वे अपनी ससुराल में रहने वाले रामबाबू की किराना दुकान पर पहुंचे और उन्हें साथ लेकर जसपुरा की ओर निकल पड़े।
जैसे ही दोनों व्यक्ति झझरीपुरवा से कुछ दूरी आगे बढ़े, अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई। एक पेड़ से टकराने के बाद कार रुक गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार रामबाबू को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

मृतक कुलदीप निषाद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और बाहर रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी रोशनी और सात माह का एक बेटा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस तेज रफ्तार को हादसे की वजह मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें