फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सामने से आ रहे वाहन को बचाने में पेड़ से भिड़ी कार, चालक की मौत

Fri, 29 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 15 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार शहर से अतर्रा की ओर जा रही थी। तभी गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे नरैनी थाना क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कार में सवार शहर के कालूकुआं निवासी 70 वर्षीय सुदामा प्रसाद कुशवाहा और गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी 40 वर्षीय शिवशंकर व 35 वर्षीय लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

वह बांदा शहर में कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उनके पिता रामस्वरूप सिंह किसान हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की रही है, अभी तक किसी के द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

फोटो- 15 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें