फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक टकराईं, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बृहस्पतिवार की रात मजदूर की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही बाइक चालकों के हेलमेट लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे का रामऔतार वर्मा (50) बीते बुधवार की रात बाइक पर अपने साथी राजमिस्त्री मातादीन उर्फ पिल्ली वर्मा (48) के साथ मजदूरी करके इटवां गांव से लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव के उतरवां मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। रामऔतार और पिल्ली वर्मा सहित दूसरी बाइक के लवकुश श्रीवास और पोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी-112 पुलिस ने चारों घायलों को बिसंडा पीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामऔतार को देर रात कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को यहां भर्ती कर लिया गया। रामऔतार के छोटे भाई रामचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह कानपुर में रामऔतार की मौत हो गई। कानपुर में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें