फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर जान दी, अदालत में आज होना था फैसला

Thu, 21 Jan 2021 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में गुरुवार को फैसले से पहले दुष्कर्म के आरोपी जुगुल किशोर अग्रहरि (50) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पुत्र अंकुश गुप्ता के मुताबिक आज अदालत में फैसला होना था। अंकुश ने आरोप लगाया कि 2017 में गांव की महिला ने 376 के आरोप में फंसा दिया था।
विज्ञापन


आरोपी एक साल से जमानत पर था। घटना मरका थाना क्षेत्र के कस्बे की है। आरोपी ने रसोई घर में रस्सी से फांसी लगाई। जुगुल किशोर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें