फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में परिजनों ने शराब में जहर पिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मौत की वजह अधिक शराब पीना बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के छावनी डेरा गांव निवासी संतराम (25) पुत्र श्रीकिशन जसपुरा में सिलाई की दुकान किए था। वहीं, किराये पर रहता था। बुधवार की दोपहर हालत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई लाला ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक संतराम ने दो अन्य लोगों के साथ शराब पी थी। आरोप लगाया कि शराब में जहर पिला दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को तहरीर देंगे। उसकी शादी चार साल पूर्व हुई थी। एक पुत्री है।
दूसरी घटना में जसपुरा निवासी नरेंद्र (25) पुत्र कल्लू की बुधवार को दोपहर घर में हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई रामकिशोर ने बताया कि बिरादरी के कुछ लोगों से रंजिश की वजह से नरेंद्र सूरत में रहकर मजदूरी करने लगा था। 10 दिन पूर्व घर लौटा था। आरोप लगाया कि शराब पीने के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा थानाध्यक्ष राजेश नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में अधिक शराब पीने से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों के तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें