फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खरीदारी के बहाने दुकानों से कपड़े उड़ाने का आरोप, दो युवतियों को पकड़ा

Thu, 23 Jul 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कस्बे के बाजार में बृहस्पतिवार रात खरीदारी के बहाने कई कपड़ा दुकानों से टप्पेबाजी कर कपड़े चोरी करने के आरोप में दो युवतियों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों रिक्शे से जा रही थीं। मुख्य चौराहे पर लोगों ने उन्हें रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोनों युवतियां अलग-अलग कपड़ा दुकानों पर पहुंचीं। उन्होंने खरीदारी के दौरान दुकानदारों को बातों में उलझाया और कथित तौर पर कपड़े लेकर निकल गईं। कुछ देर बाद दुकानदारों को सामान गायब होने का पता चला तो उन्होंने तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों युवतियां रिक्शे से मुख्य चौराहे की ओर जाती दिखीं। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
चौराहे पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। सूचना मिलते ही कई दुकानदार भी थाने पहुंचे और अपनी-अपनी दुकानों से कपड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

दोनों युवतियां पनगरा गांव स्थित अपने ननिहाल आई थीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दुकानदारों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें