फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कीचड़ वाले रास्ते से नहीं जाएंगे स्कूल, बच्चों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-10- अतर्रा तहसील में अभिभावकों के साथ प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के भूरा यादव पुरवा के नौनिहालों और अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने ''सड़क नहीं तो स्कूल नहीं'' के नारे लगाए। ग्रामीणों ने एक किलोमीटर पक्की सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव की कच्ची सड़कें बारिश के कारण कीचड़ और दलदल में बदल गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। वे अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं और उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। बच्चों ने प्रशासन से मांग की कि यदि पक्की सड़क नहीं बन सकती तो कम से कम गिट्टी और मौरंग ही डलवा दी जाए। अभिभावकों ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग दोहराई।
स्कूली छात्र प्रदीप, अर्जुन, अंशिका और पूजा ने बताया कि उनका पुरवा नगर पालिका के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अभिभावक संतराम यादव ने कहा कि बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों जिलाधिकारी से भेंटकर समस्या बताई थी, जिस पर केवल समाधान का आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को पत्र सौंपकर पुरवा से करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की है।

फोटो-10- अतर्रा तहसील में अभिभावकों के साथ प्रदर्शन करते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें