फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मरीज मिले, मेडिकल कालेज में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डेंगू के दो और नए मरीज रविवार को मिलने से सनसनी मच गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अब तक जनपद में कुल नौ डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। रविवार को ओपीडी बंद होने पर इमर्जेंसी में बुखार से ग्रसित रोगियों की लंबी लाइन लगी रही। ट्रॉमा सेंटर में लगभग दो सैकड़ा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दो नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें जसपुरा सीएचसी क्षेत्र के अलोना (पैलानी) गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेमनारायण और बबेरू सीएचसी क्षेत्र के कुमेढ़ासानी (कमासिन) गांव निवासी 38 वर्षीय रामकेश शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों डेंगू पीड़ित युवकों को राजकीय मेडिकल कालेज में अलग आरक्षित वार्ड में भर्ती किया गया है। अब तक कुल नौ डेंगू पीड़ितों में छह स्वस्थ हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि डेंगू की पुष्टि होने के बाद संबंधित मरीजों के गांवों में टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया गया है।
दोनों गांवों में दो-दो टीमें भेजी गई हैं। गांव में बीमार लोगों की सूचना जुटाकर लक्षण वाले मरीजों की भी जांच कराई जाएगी। उधर, रविवार को ओपीडी बंद होने पर जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में बुखार-खांसी के मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
लगभग दो सैकड़ा बुखार के मरीज चिह्नित किए गए हैं। गंभीर हालत होने पर 17 बुखार के मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि, ये सभी वायरल से ग्रसित बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें