फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे में दो और किसानों का हार्टफेल

Thu, 09 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल की दुर्दशा देखकर सदमे से दो और किसानों की मौत हो गई। एक किसान पर दो लाख रुपये का कर्ज था, जबकि दूसरे को इसी साल बेटी की शादी करनी थी। इन्हें मिलाकर बुंदेलखंड में सदमे से मरने वालों की तादाद 39 हो गई है।
विज्ञापन


तिंदवारी क्षेत्र के जसईपुर गांव में बुधवार को सुबह 18 बीघा का काश्तकार छेदीलाल (50) पुत्र गरीबा फसल काटने खेत में गया था। कुछ फसल काटकर देखा तो उसमें नाममात्र का ही अनाज निकला। यह देख सदमा लगा, वहीं बेहोश होकर गिर गया।

आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घर वालों को खबर दी। परिजन तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। पुत्र संतराम ने बताया कि 10 बीघा खेती बटाई पर भी ली थी। पूरी फसल चौपट हो गई थी। बहन निर्मला की शादी इसी वर्ष करनी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस में एसडीएम सदर ने राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

किसान की मौत की दूसरी घटना बबेरू तहसील के सिमौनी गांव में हुई। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक गया प्रसाद उर्फ कल्लू मिश्रा (65) बुधवार को सुबह खेत में गया था। फसल की हालत देखकर तनाव में आ गया। वापस लौटते समय रास्ते में गड़रा नाले में दिल का दौरा पड़ा, उसकी वही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पास सिर्फ 5 बीघा जमीन थी। पिछले वर्ष बेटी की शादी की थी, जिसमें दो लाख रुपये का कर्ज हो गया था।

लेखपाल श्रीपाल ने मृतक के घर आकर जानकारी ली। एसडीएम विनय कुमार पाठक का कहना है कि पानी में गिर जाने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें