फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आमने-सामने भिड़े दो डंपर, एक का हेल्पर घायल

विज्ञापन
डंपर को हटाती जेसीबी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी। बांदा-फतेहपुर हाईवे पर जसईपुर गांव के पास मंगलवार को सुबह दो डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक डंपर के हेल्पर इटावा मोहद्दीनपुर निवासी यीशू (20) केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

केबिन से बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे डंपर से निकालकर पीएचसी तिंदवारी लाया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान हाईवे पर आधे घंटे जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने दोनों डंपरों को मौके से हटाकर यातायात बहाल कराया। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हुई है। एक डंपर का हेल्पर घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें