बांदा। जिलाधिकारी मंगलवार को कलक्ट्रेट के पटलों का निरीक्षण किया। पटलों में अभिलेख व अन्य व्यवस्थाएं सही न होने पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। अटैच किए गए अनुदेशकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जे.रीभा ने कलक्ट्रेट में राजस्व अभिलेखागार, शस्त्र अनुभाग, शिकायत अनुभाग, नजारत, संग्रह भूलेख, दैवीय आपदा, एसीआरए, पीओ डूडा कार्यालय एवं ई-गर्वनेंस सेल, ई-डिस्ट्रिक कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण किया। राजस्व अभि लेखागार में अभिलेखों रखरखाव ठीक न मिलने तथा तहसील के अनुसार रिकार्ड को व्यवस्थित न पाए जाने पर कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा।
शस्त्र अनुभाग में पटल सहायक से प्राप्त आवेदनों, वरासत के प्रकरणों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। ईआरके एवं ई-डिस्ट्रिक, शिकायत अनुभाग में भी सहायकों से जानकारी ली तथा संबद्ध किए अनुदेशकों को तत्काल हटाने को कहा।
नजारत अनुभाग में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। राजस्व अभिलेखागार में पुरानी पत्रावलियों की बीडिंग कराने को कहा। डूडा कार्यालय में सीएलटीसी व सीएमएम के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया। एडीएम राजेश कुमार व अमिताभ यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफान उल्ला खां भी उपस्थित रहे।