फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः नशे में धुत दबंगों ने सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या की, मौके पर तानात किया गया पुलिस बल

विज्ञापन
मृतक के दरवाजे पर शोकग्रस्त परिजन व पड़ोसी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां (बांदा) में शराब बिक्री के पहले ही दिन शराब के नशे में धुत दबंगों ने अनुसूचित जाति के 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वह सब्जी बेचता था। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फरार हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की है।
सोमवार को आधी रात बहोरी वर्मा के दरवाजे पर गांव के दो दबंग युवक उत्पात मचा रहे थे। बहोरी का पुत्र दुर्गेश दरवाजे से बाहर निकला और उन्हें मना करने लगा। इससे नाराज दबंगों ने 315 बोर तमंचा से उस पर फायर कर दिया। इसी बीच दुर्गेश को बचाने में पिता बहोरी आगे आ गया। गोली उसके दाहिने कंधे पर जा लगी। गोली चलाकर दोनों दबंग फरार हो गए।
उधर, पुत्र दुर्गेश की सूचना पर मौके पर आई यूपी-112 पुलिस बहोरी को लेकर ट्रामा सेंटर आई। यहां डाक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। दुर्गेश की ओर से पैलानी थाना में प्रभात पुत्र अवधेश सिंह व शिवम पुत्र संग्राम सिंह के विरुद्ध धारा 302 की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बहोरी फुटकर सब्जी बेचता था। परिजनों के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसका एक पुत्र सूरत में मजदूरी करता है। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल सहित पैलानी, चिल्ला, जसपुरा आदि थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें