फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: संदिग्ध हालात में महिला सिपाही की घर पर मौत, तीन साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया

Tue, 05 May 2020 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बांदा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सिपाही की घर में मौत हो गई। सिपाही राजकुमारी (25) शहर कोतवाली के झील का पुरवा में रहती थी। पति धीरेंद्र प्राथमिक विद्यालय रेंहुची (बांदा) में सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन


राजकुमारी की पहली तैनाती ललितपुर में हुई थी। इस समय वह झांसी जीआरपी में थीं। पैर टूटने से वह अवकाश पर थीं। लॉकडाउन से वह वापस नौकरी में नहीं जा सकीं। उन्हें बांदा जीआरपी से संबद्ध कर दिया गया था। पति का कहना है कि रात को बारिश के दौरान पैर फिसलने से सिर पर चोट आ गयी। इसी से उनकी मृत्यु हुई। 5 साल पूर्व शादी हुई थी और एक 3 वर्षीय पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें