फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार दो चचेरे भाइयों की जान गई

विज्ञापन
अंशु - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार फतेहपुर निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की रात करीब एक बजे हुआ। कार में बैठे अन्य तीन लोग चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के टिकरी मनौती गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बड़े भाई शशिकांत शुक्ला (37) हलवाई का काम करते थे। वह मंगलवार की रात बांदा के पैलानी गांव में शादी की सहालग में काम करने आए थे।
काम खत्म करके देर रात में कार से फतेहपुर जा रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। बगल की सीट पर चचेरा भाई अंशु (25) और पीछे की सीट में तीन अन्य लोग बैठे थे। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास सामने से आए ट्रैक्टर से कार की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में शशिकांत व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे तीन अन्य लोग चोटिल हो गए। रात में पुलिस ने शशिकांत व अंशु को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। अंशु को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में अंशु ने भी दम तोड़ दिया। शशिकांत चार भाइयों में बड़े थे। दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी जूली शुक्ला हैं।
उधर, अंशु दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराया गया है। मृतक परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें