फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छब्बीस बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में मेडल

Sat, 02 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में यहां के सेंट जार्ज स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 बच्चों ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। चार-चार बच्चों को रजत और कांस्य पदक मिले हैं। शनिवार को इन मेधावी बच्चों को प्रधानाचार्य ने मेडल सौंपे।
विज्ञापन


पहली कक्षा के आदर्श, अक्षत, आराध्या, अर्चिता, ओजस्वी और सम्राट सिंह ने 96.941 अंक लेकर अपनी कक्षा में पहला और राज्य स्तर पर 33वां तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 487वां स्थान प्राप्त किया है। इसी कक्षा के यशराज ने 93.428 अंक लेकर कक्षा में द्वितीय, राज्य स्तर पर 77वां और विश्व स्तर पर 848वां स्थान पाया है।

आराध्या पांडेय ने 93.419 अंक लेकर कक्षा में तृतीय, राज्य में 114वां स्थान हासिल किया। कक्षा दो के आनंद वर्मा, हर्ष वर्धन, हर्षित राज गुप्ता, ऋषभ, शाश्वत, वंदनी वाजपेई ने 89.908 अंकों के साथ कक्षा में प्रथम, राज्य में 173 और विश्व स्तर पर 1654वां स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक पाया।
विज्ञापन


विश्वांश ने द्वितीय व भव्या द्विवेदी ने तृतीय स्थान पाकर रजत व कांस्य पदक पाए। कक्षा 3 के छात्र प्रतीक सोनी ने 93.263 अंक लेकर विद्यालय में पहला, राज्य स्तर पर 33वां और विश्व स्तर पर 112वां स्थान हासिल किया है। मुदिता मिश्रा ने 88.231 अंकों पर विद्यालय में द्वितीय, राज्य स्तर पर 62 और विश्व स्तर पर 273वां स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 4 में छात्र आयुष राज ने प्रथम, पवित्र ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा 5 में प्रांजलि प्रथम, करीना द्वितीय व रश्मि वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 6 में आयुष, नीरज, प्रांजल, तुषार और योगेश अव्वल रहे। कक्षा 7 में सत्येंद्र प्रथम, अमर्त्य निगम द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। कक्षा 8 में जयेंद्र, लोकेंद्र और पुष्पेंद्र अव्वल रहे और उन्हें स्वर्ण पदक मिला है।

प्रधानाचार्य अलबर्ट रसकिन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड विश्व स्तर पर होता है। इसमें दुनिया भर के बच्चे शामिल होते हैं। मेडल वितरण के दौरान सीमा अवस्थी, विभा तिवारी, उपमा, कामता, माइकल, पूनज, एलफ्रेड, शिवांगी आदि स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें