फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों के उत्पीड़न पर बीस से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ खंडी कमेटी की बैठक में 20 अगस्त से आंदोलन का निर्णय लिया गया। अधिशासी अभियंता (वितरण खंड ग्रामीण) पर संविदा कर्मचारियों के शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पीली कोठी स्थित यूनियन भवन में हुई बैठक में संघ नेताओं ने कहा कि कोविड-19 महामारी, बारिश, गर्मी, आंधी के बीच भी संविदाकर्मी लगातार काम कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें कई-कई माह से वेतन नहीं मिल रहा। उनके परिवार भुखमरी की स्थित में पहुंच रहे हैं। बच्चों को शिक्षा और इलाज नहीं दे पा रहे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। पिछले 2-3 वर्षों से बेवजह कर्मियों को हटाया जा रहा है।
संविदा कर्मियों को तहसील के बाहर स्थानांतरित किया जा रहा, जबकि कारपोरेशन प्रबंधन से इस पर रोक है। प्रबंधन के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। निर्णय लिया गया कि संविदा कर्मियों के इस मुद्दे पर 20 अगस्त से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें संविदा कर्मियों संग नियमित कर्मचारी भी शामिल होंगे। बैठक में अनिल यादव, आनंद पाल, मोहन राजपूत, अमरेश पाल, तौसीफ आलम, सुरेश सिंह, अशोक दीक्षित, सुनील सिंह, रवींद्र पुष्पक, आलोक शर्मा, रामधनी, रिंकू, विष्णुदत्त और मीडिया प्रभारी कमाल अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें