फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नलकूप व लघु सिंचाई प्रखंड का 11 करोड़ से बनेगा कार्यालय

विज्ञापन
विकास भवन के बगल टिनशेड में संचालित नलकूप खंड कार्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। नलकूप विभाग और लघु डाल सिंचाई प्रखंड का कार्यालय अब आलीशान बनेगा। शासन ने भवन निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी माह भवन बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी ये दोनों कार्यालय टिनशेड के नीचे संचालित हो रहे हैं। बारिश के समय टिनशेड टपकने से कर्मचारियों को फाइलें बचाने मेंं पसीना बहाना पड़ता है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अब दो मंजिला कार्यालय भवन बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

नलकूप खंड और लघु डाल सिंचाई विभाग के कार्यालय विकास भवन के बगल से एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल का गठन होने के बाद ज्यादातर विभागों के नए कार्यालय बन चुके हैं, लेकिन नलकूप खंड और लघु डाल सिंचाई विभाग के डिवीजन कार्यालय अभी भी टिनशेड के नीचे संचालित हो रहे हैं। जबकि, सर्किल कार्यालय नवाब टैंक के पास गोदाम में संचालित हो रहा है। कार्यालयों की टिनशेड दशकों पुरानी व जर्जर होने से वर्षा के समय यह टपकती है। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने रिकार्ड व अन्य फाइलें बचाने की जद्दोजहद करनी पड़ती है।
शासन ने नलकूप खंड व लघु डाल सिंचाई विभाग के कार्यालय भवन के लिए भेजे प्रस्ताव को दो माह पहले मंजूरी दे दी थी। सप्ताह भर पहले विभाग को करीब 11 करोड़ रुपये भी आवंटित हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक नलकूपखंड कार्यालय परिसर में करीब एक हेक्टेयर जमीन है। इसी में दोनों विभागों का दो मंजिला कार्यालय भवन बनवाया जाएगा। मार्च माह से ही भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। शासन ने भवन बनवाने और उपभोग प्रमाण देने के लिए सिंचाई विभाग को छह माह का समय दिया है। कार्यालय भवन में मीटिंग हाल, चहारदीवारी से लेकर टायलेट ब्लाक व कार्यालय कक्ष बनवाए जाएंगे। दूसरे तल में अधीक्षण अभियंता नलकूप खंड का कार्यालय संचालित होगा, जबकि पहले तल पर नलकूप खंड व लघु डाल सिंचाई विभाग के डिवीजन कार्यालय संचालित होंगे।
विज्ञापन

-नलकूप व लघुडाल सिंचाई विभाग के कार्यालय भवन के लिए शासन ने करीब 11 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ठेकेदारों से निविदा मांगी गई है। सप्ताह भर में अनुबंध होने के बाद कार्यदायी संस्था छह में भवन बनाकर तैयार करेगी। सिंचाई विभाग इसकी मानीटरिंग करेगा। -श्यामजी चौबे, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें