फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्राओं ने गीतों के जरिए दिया शराब व गुटखा से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : स्रोत संगठन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी रोड बाईपास चौराहा में नवनिर्मित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के भवन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीतों के जरिए सभी को शराब व गुटखा सेवन से बचने का संदेश दिया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने दिव्य ज्योति भवन का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलित कर शिवरात्रि महोत्सव का शिवध्वज फहराया। रामपाल प्रजापति ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय विश्व में सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र है। इसमें पवित्रता और सहज राजयोग के जरिए सभी केंद्रों में बहने आध्यात्मिक शिक्षा देकर मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती हैं। मनुष्य के जीवन में अंधकार रूपी रावण अर्थात अवगुणों को त्यागकर शिव के अवतरण से दिव्य गुणों को धारण कर जीवन के अंधकार को मिटाने का यह अच्छा अवसर है। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, गीत व नाटक के जरिए विभिन्न व्यसनों (शराब, गुटखा,सिगरेट, ड्रग्स) को त्यागने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुमन साहू, ओमप्रकाश मसुरहा, सबल सिंह,मदन गुप्ता, रामकिशन प्रजापति , कवि दीनदयाल सोनी, दिलीप, रामकेश प्रजापति, चुन्नू वर्मा, शालिनी, साधना, उमा, शांति, पूनम, वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें