फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लघु किसान ने अपने ही खेत में पेड़ पर लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह आर्थिक तंगी बता रहे हैं। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी सुखराज (40) पुत्र महंगू प्रसाद का शव शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटकता देखा और परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि सुखराज गुरुवार की रात घर से बिना बताए निकल गया था। खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार को सुबह शव मिला। सुखराज खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके नाम तीन बीघा जमीन है। आर्थिक तंगी से वह कई दिनों से तनाव में था। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में पेशे से मजदूर शहर के कांशीराम कालोनी निवासी मुन्ना रैकवार (45) पुत्र छोटेलाल ने शुक्रवार को दोपहर कमरा बंद कर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को भनक लगी तो दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज जारी है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
तीन युवतियों समेत चार ने की आत्महत्या की कोशिश
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में तीन युवतियों समेत चार ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव में लक्ष्मी (30) ने गुरुवार को शाम ससुराल में जहर खा लिया। इसी तरह कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव में रामा (18) और मरका थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में पार्वती (26) तथा बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में अमित (25) ने अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। घटना की वजह परिजनों ने घरेलू कलह और तनाव बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें