बांदा। कोरोना संक्रमण में मंडल मुख्यालय के कई नामवर, वरिष्ठ और खेल जगत में अपनी शोहरत का डंका बजा चुके खिलाड़ियों को भी अपने आगोश में लेकर मौत की नींद सुला दिया। इनकी संख्या लगभग 11 है। शनिवार को शाम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीं।
भागवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी और जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। दिवंगत सभी 11 खिलाड़ियों के चित्रों पर फूल चढ़ा और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनकी खेल मेधा बयां की।
दिवंगत खिलाड़ियों में हाकी, क्रिकेट, फुटबाल आदि के खिलाड़ी थे। श्रद्धांजलि सभा को वरिष्ठ खिलाड़ी जमीरुद्दीन सिद्दीकी, हार्पर क्लब सचिव सीरजध्वज सिंह, भागवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी के रामरतन कुशवाहा, सैय्यद अहमद मगरबी, खेल टीचर शाहिद वली खां, मोहम्मद अहमद, कमल यादव, फरीद अहमद बाबा भारती आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता और राजकुमार राज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, डॉ. शेख सादी जमां, मुदित शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, अमित सेठ भोलू, फसी उल्लाह खां, पुष्कर द्विवेदी, प्रकाश साहू, संजय निगम अकेला, मुजीब अहमद, ओमनारायण त्रिपाठी विदित आदि मौजूद रहे। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने सभी का स्वागत किया।
इनको दी गई श्रद्धांजलि---
श्रीकृष्ण चौरसिया उर्फ लल्ला भइया, रविंद्र पांडेय उर्फ डब्बू भइया, दिनेश शर्मा उर्फ दिन्ना, जितेंद्र शर्मा, सगीर अहमद, राजीव अग्रवाल, मयंक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, विनोद यादव, अजय कुमार, जयपाल सिंह।