फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी से मिले हमीरपुर के व्यापारी

Mon, 15 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा कस्बे मेें 3 जून को दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये की लूट के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी नेताओं ने सोमवार को डीआईजी से मिलकर नाराजगी जताई। घटना के बाद से मुस्कुरा का बाजार और गल्ला मंडी विरोध स्वरूप बंद चल रही है। वहां व्यापारी अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हमीरपुर के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी ज्ञानेश्वरी तिवारी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। ज्ञापन देकर कहा कि 8 जून से मुस्कुरा में बाजार बंद है। व्यापारी लगातार क्रमिक अनशन कर रहे हैं।

13 जून को पूरे जिले में गल्ला मंडियां बंद रहीं। 14 को व्यापारियों ने मौन जुलूस निकाला। पुलिस की निष्क्रियता से लुटेरे गिरफ्तार नहीं हो पा रहे। ऐसे में व्यापारियों मेें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। व्यापारी नेताओें ने कहा कि अनशन पर बैठे व्यापारियों से कोई अधिकारी बात करने भी नहीं पहुंचा। मंडी बंद होने से राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि लूटकांड का शीघ्र खुलासा किया जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में हमीरपुर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता (बांदा), संगठन मंत्री राज कुमार राज (बांदा), नगर पालिका अध्यक्ष (बांदा) विनोद जैन, शैलेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष (मुस्कुरा), प्रमोद बजाज महामंत्री, काशी प्रसाद गुप्ता (नगर अध्यक्ष, राठ), मनोज कुमार जैन (जिलाध्यक्ष, बांदा) सहित बांदा के व्यापारी नेता रामआसरे पप्पू, लल्लू खां, राकेश गुप्ता दद्दू, आदि शामिल रहे।

उधर, डीआईजी ने बताया कि मुस्कुरा लूटकांड के आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस लुटेरों के नजदीक तक पहुंच चुकी है। पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरे अज्ञात थे, नामजद नहीं।

राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी दिया ज्ञापन
बांदा। मुस्कुरा लूटकांड मामले में सोमवार को यहां राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के मंडलीय पदाधिकारियों ने भी डीआईजी को ज्ञापन देकर लूट का खुलासा शीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े लूट हो रही है।

व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शीघ्र खुलासा न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मंडल संगठन मंत्री संजीव सिंह सहित संजय निगम अकेला, विजय द्विवेदी, जावेद खां, देवराज सिंह राजपूत, प्रेमचंद्र मौर्य, रवि कुमार चुन्नू, रजोला अवस्थी, अरविंद कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें