फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेंगे चार बड़े सब स्टेशन

Mon, 15 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में बिजली आपूर्ति को और दुरुस्त बनाने के लिए पावर कारपोरेशन ने चार सब स्टेशनों की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। इन पर लगभग साढ़े चार अरब रुपये खर्च होगा। कारपोरेशन के अधिकारियों ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के मुख्यालय बांदा में अभी 220 केवी और 132 केवी के सब स्टेशन चल रहे हैं। चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में 132 केवी के स्टेशन हैं। साल दर साल बढ़ रहे बिजली लोड से यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या ओवर लोडिंग की है।

चारों जनपदों में लगभग सभी फीडर ओवरलोड हो चुके हैं। ऐसे में अक्सर कारपोरेशन अभियंताओं को बिजली कटौती करके फीडर बचाने पड़ते हैं। भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इसी के मद्देनजर पावर कारपोरेशन (ट्रांसमिशन) ने मंडल के तीन जनपदों में चार सब स्टेशन बनाने की योजना तैयारी की है।
विज्ञापन


इनमें दो सब स्टेशन 220-220 केवी और दो सबस्टेशन 132-132 केवी की क्षमता के होंगे। कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि चित्रकूट और हमीरपुर में 220 केवी के सब स्टेशन बनाने और मऊ (चित्रकूट) व कबरई (महोबा) में 132 केवी सब स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है।

इन चारों सब स्टेशनों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए गए हैं। 220 केवी के सब स्टेशन में लगभग 2-2 अरब और 132 केवी सब स्टेशन में 12-12 करोड़ की लागत आएगी।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मौजूदा समय में बांदा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से महोबा, राठ, भरुआ, अतर्रा, कर्वी आदि को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन तैयार हो जाने से मंडल में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। ओवर लोडिंग के चलते कटौती आदि से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें