बबेरू। ट्रैक्टर चालक ने मंगलवार की रात खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के औगासी रोड जमुनिहा पुरवा निवासी अमित ने बताया कि उसके पिता नंदराम आरख (50) मंगलवार की देर शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो वह उनकी खोज में खेत गया तो वहां बबूल के पेड़ से रस्सी से फंदा लगाए लटके देखा।
सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। नंदराम के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। घर में पत्नी बिट्टी देवी हैं। बड़े पुत्र अमित की शादी हो चुकी है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की है।