फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और ट्रक ने ली दो मजदूरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो मजदूर पेशा युवकों की मौत हो गई। दोनों मौतें खनिज से भरे वाहनों से हुईं। एक गिट्टी भरे ट्रैक्टर ने रौंदा और दूसरे को बालू के ओवर लोड ट्रक ने कुचला। दोनों ही मजदूर पेशा थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के करबई गांव का राम प्रकाश उर्फ बउवा (26) पुत्र रामगोपाल उर्फ बच्चू रविवार को सुबह पेंटिंग मजदूरी के लिए बाइक पर शहर आ रहा था। साथ में गांव का अंगद (25) भी था। चमरौड़ी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे रामप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंगद को मामूली चोट आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक मंडी समिति परिसर में ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। भाई प्रकाश ने बताया कि रामप्रकाश दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
दूसरी घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव का गुरु प्रसाद (22) पुत्र भोला शनिवार को तिंदवारा गांव में अपने मामा के घर से देर रात केसीएनआईटी बाइक पर लौट रहा था। वह यहां काम करता था। तिंदवारा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके मोबाइल फोन से घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें