फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के नौ व पुष्टाहार के पांच नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्कूलों में बनने वाले एमडीएम व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों व धात्री महिलाओं को बांटने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता परखने के लिए जांच अभियान शुरू किया है। चार विद्यालयों में एमडीएम के नौ व दो ब्लाकों के बाल विकास परियोजना विभाग में पुष्टाहार के पांच नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बडोखर खुर्द में अरहर दाल, पका चावल, प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर खुर्द में अरहर की पकी दाल, चावल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महोखर में दूध व तहरी, प्राथमिक विद्यालय, स्वराज कालोनी में तहरी, चावल, आटा का नमूना लिया गया।
इसी प्रकार बाल विकास परियोजना विभाग महुआ व नरैनी में दरिया, चने की दाल, सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सभी नमूने परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिले में आठ टीमें गठित की हैं। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अभिहित ने बताया कि टीमों ने अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इनमें दूध, पनीर, खोया, मूंगफली, सिंघाड़े का आटा, काला नमक, काजू, साबूदाना, किसमिस, सेंधा नमक, केला आदि के नमूने शामिल हैं। सभी को परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया है। यह अभियान 2 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें