पिपरहरी के लामा (बड़ोखर खुर्द) स्थित सहकारी समिति में तीन दिन तक किसानों के जबरदस्त विरोध के बाद आखिर शनिवार को खाद बांटी गई। प्रभारी शिव औतार ने बताया कि 25 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित हुई है।
लामा, मवई, गोखरही, पचनेही, बरगनी आदि के किसान खाद के लिए टूट पड़े। टोकेन देकर खाद का वितरण किया गया। किसान रामसनेही, प्रकाश सिंह, रामकुमार, सहदेव आदि ने बताया कि दो-दो बोरी खाद दी जा रही है। यह नाकाफी है।