फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा से 2700 मीट्रिक टन की रैक बांदा पहुंची, बंटेगी जल्द

Sat, 10 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया को लेकर भड़के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उड़ीसा से आईपीएल की एक रैक यहां पहुंच गई है। दो दिन में सभी सहकारी समितियों में खाद का स्टाक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


बारिश के बाद जलभराव से पीली पड़ रही गेहूं की फसल को हराभरा करने के लिए यूरिया खाद की कमी ने किसानों को रोने को मजबूर कर दिया। खाद की कमी से सहकारी समितियों में ताले पड़े हैं। किसान बिक्री केंद्रों के बाहर ठंड में रात गुजार रहे हैं। रैक न आने से पीसीएफ के बफर व बिक्री सेंटरों पर भी यूरिया का स्टाक खत्म हो गया था।

बांदा बफर गोदाम में 131 एमटी, चित्रकूट में 29 एमटी, महोबा में 1118 और हमीरपुर में 45 एमटी खाद रह गई थी। किसान खाद के लिए केंद्रों का चक्कर लगा रहे थे। शनिवार रात में उड़ीसा से आईपीएल यूरिया की 2700 मीट्रिक टन की एक रैक बांदा पहुंची। इसमें एक हजार मीट्रिक टन यूरिया चित्रकूट भेजी जाएगी। 1700 एमटी यहां बफर गोदाम पहुंचेगी।
विज्ञापन


पीसीएफ जिला प्रबंधक परशुराम ने बताया कि दो दिनों में सभी बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त खाद पहुंच जाएगी। किसानों के लिए खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उधर, शनिवार को भी मंडी परिषद में खाद के लिए किसानों का हुजूम उमड़ा, लेकिन यूपी एग्रो और पीसीएफ केंद्रों पर ताले पड़े होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें