फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बिजली विभाग के तीन एक्सईएन निलंबित, भ्रमण पर आए एमडी ने आपूर्ति में गड़बड़ी और कम वसूली पर की कार्रवाई

Sun, 04 Jul 2021 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

निलंबित अभियंताओं पर आरोप है कि हाल ही में आंधी तूफान से गिरे खंभों और लाइनों को दुरुस्त कराने में लापरवाही बरती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शनिवार को देर रात यहां आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने जनपद में बुरी तरह लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था और कम वसूली पर तीन अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह और परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता  सत्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनके अलावा अतर्रा क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार मिश्रा को भी निलंबित कर दिया।

निलंबित अभियंताओं पर आरोप है कि हाल ही में आंधी तूफान से गिरे खंभों और लाइनों को दुरुस्त कराने में लापरवाही बरती। इसके चलते तमाम गांवों में कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। राजस्व वसूली भी लक्ष्य के मुताबिक नहीं हुई।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति को लेकर प्रबंध निदेशक से विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, बृजेश प्रजापति आदि ने भी शिकायत की थी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि निलंबित अभियंताओं के स्थान पर जल्द ही नए अभियंताओं की नियुक्त की जाएगीे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें