फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेज रफ्तार बाइक निकालने में हुए विवाद पर चली चाकू-कुल्हाड़ी, तीन घायल

Fri, 16 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम देवरथा में बुधवार रात दरवाजे से तेज रफ्तार बाइक लेकर निकले पर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता मीरा ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार की रात करीब 8:45 पर उसका 18 वर्षीय बेटा नीरज अपने साथी 19 वर्षीय सतेंद्र और 18 वर्षीय संजय के साथ बाइक से अपनी बड़ी अम्मा के घर जा रहा था। इसी दौरान शिवबरन वर्मा के घर के सामने बाइक की रफ्तार को लेकर कहासुनी हो गई। वाद-विवाद बढ़ने पर शिवबरन के बेटे रजवा ने लाठी, पुष्पेंद्र ने कुल्हाड़ी और नरेंद्र ने चाकू लेकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
हमले में नीरज को कुल्हाड़ी और चाकू से गंभीर चोटें आईं, जबकि सतेंद्र व संजय को भी लाठी-डंडे व चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोग पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराकर घायलों को घर तक पहुंचाया। जिसके बाद परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें