फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार में महिला सहित तीन को सात-सात साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ननिहाल में महिला से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने मामी समेत तीन लोगों पर सात-सात साल की कैद सुनाई है।
विज्ञापन

नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 सितंबर 2010 को महिला अपने ननिहाल आई थी। रात करीब 8 बजे मामी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, जहां पर पहले से दो लोग मौजूद थे। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन पीड़िता ने कोतवाली में मामी राजाबेटी सहित नहरी गांव निवासी पतन मिश्रा उर्फ प्रेम नारायन व श्रीराम के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) मोहम्मद कमरूज्जमा खान ने पतन मिश्रा, श्रीराम और राजाबेटी को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास के साथ 15-15 हजार जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जुर्माना नहीं अदा करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में अभियोजन की ओर से विमल सिंह, जावित्री प्रसाद विश्वकर्मा, प्रमोद द्विवेदी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें