फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन खंड शिक्षाधिकारी मिले, एक का स्थानांतरण

Mon, 14 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शासन ने जिले में तीन नए खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती की है। वहीं एक खंड शिक्षाधिकारी का स्थानांतरण गैर जनपद में किया है। इससे कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन फिर भी कई विकास खंड खाली रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 10 के सापेक्ष वर्तमान में तीन खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती थी। इसमें से खंड शिक्षाधिकारी किशन कुमार का स्थानांतरण फतेहपुर कर दिया गया है। वहीं आजमगढ़ से बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुल्तानपुर से उदयराज मौर्य और मऊ से बलीराम को बांदा भेजा गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है।
उधर, जिलाधिकारी अमित आसेरी ने तीन खंड विकास अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। कमासिन में तैनात बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी को बड़ोखर खुर्द और बड़ोखर खुर्द में तैनात बीडीओ सुभाष चंद्र को तिंदवारी की जिम्मेदारी दी गई है। कमासिन में नवीन तैनात बीडीओ अमरेश सिंह चौहान को भेजा गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें