फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटी के साथ छेड़खानी का उलाहना देने पर मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी के साथ छेड़खानी का उलाहना देने पहुंचे पिता को जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पड़ोसी अनसू उसकी बेटी के साथ कई बार छेड़खानी कर चुका है। ऐसा करने से मना किया गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थाने में तहरीर के आधार पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।




मुकदमे में राजी होने की धमकी देने पर दंपती पर प्राथमिकी दर्ज
बांदा। गोली मारकर घायल कर देने के मुकदमे में राजी होने की धमकी देने पर बेवा ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी केता ने सीओ बबेरू को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही प्रीतम सिंह ने छह साल पहले उसे गोली मारी थी, इसका मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां विचाराधीन है। न्यायालय में उसे गवाही के लिए बुलाया गया है। यह जानकारी मिलने पर आरोपी प्रीतम सिंह उसे खेत व न्यायालय आते-जाते समय असलहा के दम पर धमकाता है। 19 जनवरी को उसकी पत्नी ने भी उसके घर आकर मुकदमें में राजी होने का दबाव बनाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ बिसंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें