फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोर गैंग सरगना भूरी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में चोर गैंग का सरगना भूरी उर्फ अनुराग सोनी (जींस की जैकेट में)। - फोटो : जीआरपी
विज्ञापन
बांदा। चलती ट्रेनों से यात्रियों का कीमती सामान पार करने वाले शहर के चोर गैंग का सरगना भूरी उर्फ अनुराग सोनी उर्फ आदित्य को उसके तीन साथियों के साथ जीआरपी ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ बने निरीक्षण भवन से खैरार की ओर जाने वाली रेल लाइन से भूरी गैंग के चार शातिर चोर शहर के मोचियाना मोहल्ला निवासी भूरी (22), खाईंपार मोहल्ला निवासी नीरज वर्मा (27), मध्य प्रदेश के सागर जिले के रामघाट निवासी दीपक अहिरवार (23), मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला जिले के छतपुरा गांव निवासी जाहर सिंह (27) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक नवेंदु शेखर अग्निहोत्री, एसआई शेरे आलम खां, हेड कांस्टेबल विनोद पाल, रविंद्र सिंह, कामता सिंह, विनेश कुमार, कृष्णकांत, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि चारों शातिर हैं। गैंग बनाकर अपराध करते हैं।
विज्ञापन

-
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें