फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से 500 बिजली के पोल गिरे, 30 गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में पिछले दिनों आए आंधी-तूफान व बारिश से विद्युत विभाग को 40 लाख रुपये से अधिक की चपत लगी है। मंडल में 500 से अधिक बिजली के खंभे व 6500 मीटर तार क्षतिग्रस्त हो गए। 15 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सकी। मंडल के 30 से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल से की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों आंधी तूफान और बारिश से चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर में पांच सौ से अधिक पोल व तार टूट गए। इससे 100 से अधिक नगर व गांवों की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई थी, विद्युत विभाग ने प्रत्येक जनपद में अवर अभियंताओं के नेतृत्व में 32 टीमें गठित कर बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए लगाया, लेकिन पोल व तारों के टूट जाने से अभी भी 30 गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर पोल व तारों की कमी भी आड़े आ गई है। ऐसे में जहां पोल टूटे थे वहां की बिजली कट कर अन्य जगह की बिजली चालू कर दी गई, लेकिन अभी तक टूटे पोलों को बदला नहीं गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह से की है। आयुक्त ने मुख्य अभियंताओं को आदेश दिए हैं कि आंधी-पानी के समय जिन गांवों के पोल टूट गए या झुक गए हैं उन्हें बदला जाए। ऐसे पोल कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं।
अभियान चलाकर पोल बदले जाएंगे
अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा का कहना है कि आंधी से विभाग को नुकसान हुआ है। बिजली की आपूर्ति लगभग सभी जगह बहाल कर दी गई है, जहां कहीं बिजली के पोल नहीं बदले गए हैं, उन्हें जल्द अभियान चलाकर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें