फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के पास चाकू मारकर युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड पेज तीन
विज्ञापन

एसपी आवास के पास चाकू मारकर लूटा
बीमार नाना को जिला अस्पताल ले जा रहा था युवक
क्रासर
चार लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
लूट की वारदात को पुलिस मान रही संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बीमार नाना को अस्पताल ले जा रहे युवक पर मंगलवार रात बदमाशों ने चाकू से हमला कर सोने की चेन लूट ली। वारदात डीएम और एसपी आवास से पास हुई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी उदित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात चचेरे भाइयों के साथ बीमार नाना को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। जीआईसी मैदान के पास चचेरे भाई नाना को लेकर आगे निकल गए। मैदान के पास 8-10 युवकों ने उन पर चाकूओं से हमला बोल दिया। चाकू मारकर बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। चाकू लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज कराया। उदित ने बदमाशों को पहचानने लेने की बात भी कही है। जहां वारदात हुई उसके पास ही डीएम और एसपी के आवास हैं।
विज्ञापन

सीओ आरके सिंह ने बताया कि उदित व उसके तीन चचेरे भाइयों पर हमला किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। चेन लूटने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला आपसी मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
--------
किशोर ने फांसी लगाई, भर्ती
बांदा। गिरवंा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी दीपक (16) पुत्र राम सिंह ने बुधवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने देखा तो फंदे से नीचे उतारकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चचेरे भाई धीरज बताया कि वह कक्षा-9 का छात्र है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए। (संवाद)
फोटो 29 बीएनडीपी 2- पुलिस अधीक्षक से मिलने आए कृषि छात्र के पिता व परिजन। संवाद
स्नातक छात्र को गांजा तस्करी में फंसाने का आरोप
परिजनों ने एसपी से न्याय की लगाई गुहार
क्रासर
एसओजी ने ट्रक में गांजा उतारते समय पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। उड़ीसा से लाए गए एक ट्रक (200 क्विंटल) गांजे की तस्करी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कृषि स्नातक छात्र को निर्दोष बताते हुए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है। कहा है कि छात्र के फोन की सर्विलांस व अन्य जांच कराकर सच्चाई पता कर ली जाए।
शहर कोतवाली क्षेत्र छोटी पल्हरी (आरटीओ गोशाला के पास) निवासी रामकरण और उसके परिजन व पड़ोसियों का जत्था बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और यहां दी अर्जी में कहा कि उसका पुत्र सोमदत्त कृषि महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है।
27 दिसंबर को वह गायत्री नगर निमंत्रण में गया था। वहां रिश्तेदारों को बाइक से छोड़ने रात करीब 11 बजे भज्जू सिंह का पुरवा गया था। वहां से लौटते समय आरटीओ कार्यालय के पास एसओजी ने उसे पकड़ लिया। परिवार को कोई सूचना नहीं दी। घर वाले रात भर परेशान रहे। अपहरण की आशंका हुई। अगले दिन शाम को कोतवाली से सूचना मिली कि उसके पुत्र को गांजा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पिता रामकरण व परिजनों ने कहा कि सोमदत्त को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन आदि की सर्विलांस से जांच कराई जाए। छात्र का भविष्य बर्बाद होने से बचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें