कमासिन। महिला ने घर की दूसरी मंजिल में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने आत्महत्या क्यों की, परिजन नहीं बता सके।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी माधुरी सिंह (28) ने रविवार की रात किसी समय दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी। पति दिलीप सिंह ने बताया कि दो पुत्र विराट (12) व श्लोक सिंह (8) कमरे में सो गए थे। माधूरी दूसरी मंजिल में कमरे में सोने गई थी। उसने किस वजह से यह कदम उठाया उसे नहीं पता।
उधर, मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के नई गढ़ी थाना के बेलहा गांव निवासी पिता योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसे कोई तकलीफ नहीं थी। रात में मां प्रतिभा से भी फोन पर बात हुई थी। लेकिन कोई बात नहीं बताई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि खुदकुशी का कारण अज्ञात है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।