फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डाॅक्टरों का प्रदर्शन, मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर महिला डाॅक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर रेजीटेंड डॉक्टरों ने विरोध जताया। सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 55 रेजीडेंट चिकित्सकों ने एसोसिएशन के अह्वान पर हड़ताल कर दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में जुटे डॉक्टरों ने नारेबाजी की। तकरीबन आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने महिला जूनियर चिकित्सक के साथ हुई घटना की निंदा की। बाद में मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. एसके कौशल ने प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों को समझाया। प्रिंसिपल के मुताबिक सभी डॉक्टर अपने काम पर वापस लौट गए।
इधर, सुबह के समय चिकित्सकों की हड़ताल होने की वजह से मेडिकल कॉलेज आए मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा। प्राचार्य ने कहा कि जूनियर महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना संवेदनहीनता का द्योतक है। ऐसी घटनाएं चिकित्सकों में भय पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें