फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा की घर में सोते समय गला घोटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में अकेले सो रही 40 वर्षीय विधवा महिला किसान की किन्हीं लोगों ने गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के पीछे गांव में स्थित चार बिस्वा कीमती जमीन हथियाने की आशंका जताई जा रही है। चचेरे भाई ने पड़ोसी पर शक जताया है। सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में पति की करीब आठ साल पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद महिला गांव में अकेले रहकर अपनी तीन बीघा जमीन में खेती कर रही थी। दोनों पुत्र दिल्ली में हैं और वह मजदूरी करते हैं। बुधवार को शाम पड़ोस का 12 वर्षीय बालक किसी काम से वहां पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले में चोट का निशान था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।
जिस्म में कोई जेवर भी नहीं था। मृतका के चचेरे भाई अधिवक्ता की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गुरुवार को मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम हुआ। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ तथा जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बताया कि पड़ोसी और कुछ खानदान के लोग गांव में मुख्य सड़क पर स्थित चार बिस्वा कीमती जमीन हथियाने में लगे हुए थे। आशंका जताई कि इसीलिए हत्या की गई। दो दिन पूर्व पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद भी हुआ था। मृतका के दो पुत्र दिल्ली में मजदूरी करते हैं। एक पुत्री है उसकी शादी हो चुकी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फौरीतौर पर गला दाबकर हत्या प्रतीत हो रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। संदिग्ध आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें