फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीआईओएस पर आरोप लगाने वाली शिक्षिका कार्यमुक्त

Fri, 03 Oct 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शिक्षिका से कार्यमुक्त करने के नाम पर प्रधानाचार्य द्वारा रुपये मांगने की शिकायत के बाद शिक्षिका को कार्यमुक्त किया गया। मजे की बात तो यह है कि शिक्षिका को शिकायत के एक दिन पूर्व ही कार्यमुक्त किया गया। शिक्षिका का कहना है कि शिकायत के बाद बैकडेट में उन्हें कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल जखनी में तैनात सहायक अध्यापक आरती का तबादला मिर्जापुर के लिए किया गया है। आरती का आरोप है कि प्रधानाचार्य कार्यमुक्त के नाम पर रुपये की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों से की थी। उधर प्रधानाचार्य ने शिकायत के बाद अपने आप को फंसता हुआ देखकर शिक्षिका को शिकायत के एक दिन पूर्व ही कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया। उल्टा शिक्षिका पर आरोप लगाया कि वह उन पर झूठे व मनगंढत पैसा मांगने का आरोप लगा रहीं हैं। शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें बैकडेट में कार्यमुक्त किया है।
-
डीआईओएस ने कहा था आवेदन गलत
सोशल मीडिया में शिक्षिका ने डीआईओएस दिनेश कुमार पर करीब 1 लाख 10 हजार रुपये लेने की बात कही थी। कहा कि डीआईओएस ने रिलीव के नाम पर कई किश्तों में धनराशि ली, लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। वहीं इस संबंध में जब डीआईओएस से बात की गई थी, तो उन्होंने आरोपों को निराधार कहा था। बताया था कि शिक्षिका आरती का आवेदन ही गलत है। वहीं ऑनलाइन आवेदन के चलते उनका स्थानांतरण नहीं हो सका। दूसरी ओर शिक्षिका ने इस संबंध में एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में डाला था। जिसमे लिए गए रुपये वापस करने तथा एक मंत्री से दबाव न बनवाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें