संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पांच से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लिए डीएम जे रीभा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
जिलाधिकारी ने माइक्रोप्लान के तहत प्रतिदिन संबंधित विभागों को कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की जीओ टैग सहित फोटो अवश्य ग्रुप में डाली जाए। खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान व सचिव के सहयोग से तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड सदस्यों का सहयोग लेकर फाॅगिंग, साफ-सफाई के कार्य को कराया जाए। नाले एवं नालियों की सफाई, फाॅगिंग, एन्टीलाॅरवा का छिड़काव कराए जाने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। सुअर पालकों के द्वारा बाडों की साफ-सफाई व उनको बाड़ों में बंद रखने की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।