डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि पर भाजपा की केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल सोमवार को भारत बंद करा रहे हैं। इसका मुख्य आह्वान कांग्रेस ने किया है। सपा, भाकपा, लोकतांत्रिक जनता दल आदि विपक्षी दल भी कांग्रेस के साथ हैं। पूर्व संध्या पर रविवार को इन दलों के जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने शहर में घूमकर व्यापारियों से बंद को कारगर बनाने का अनुरोध किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल और सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि विपक्षी दलों के संयुक्त प्रयास से भारत बंद का आह्वान किया गया है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस में हुई वृद्धि से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। इसमें कांग्रेस और सपा सहित लोकतांत्रिक जनता दल, सीपीआई आदि भी शामिल हैं।
शहर में भ्रमण करने वालों में जिलाध्यक्षों के साथ बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, लोकतांत्रिक जनता दल के मंडल अध्यक्ष रामसुफल यादव व हरीमोहन गुप्ता, सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य डा. रामचंद्र सरस व जिला सचिव श्याम सुंदर राजपूत, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह सहित कांग्रेस नेता मोहम्मद उमर दुर्रानी, मुमताज अली, मोहम्मद इदरीश, छेदीलाल, बीलाल, भगवानदीन गर्ग, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, शिवबली सिंह, राममिलन सिंह पटेल, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह बेंदा, जावेद खां, डॉ. केपी सेन, राजकुमार गर्ग, मकसूद, हरिश्चंद्र वाजपेयी, अशोक चौहान, कैलाश जड़िया, इंद्रेश जड़िया आदि शामिल रहे।