फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिंहवाहिनी पंप नहर परियोजना से सिंचाई की किल्लत होगी दूर

Sat, 13 Jun 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड क्षेत्र की प्यासी धरती और किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए जिले को एक नहर परियोजना मिली थी। बबेरू तहसील क्षेत्र के कमासिन में 74.91 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सिंहवाहिनी पंप नहर परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। ढाई साल में इस परियोजना का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन




जल शक्ति विभाग इस परियोजना को उसकी तय समय-सीमा नवंबर 2026 है। इस काम की शुरुआत 6 दिसंबर 2023 को हुई थी। इस आधुनिक पंप नहर की क्षमता 50 क्यूसेक है। इसके पूरी तरह चालू हो जाने पर बबेरू तहसील के हजारों किसानों के खेतों तक सीधे पानी पहुंचेगा। कमासिन और इसके आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को वर्षों से सिंचाई के लिए पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता रहा है। पानी की कमी के कारण अक्सर उनकी फसलें बर्बाद हो जाती थीं। सिंहवाहिनी पंप नहर के निर्माण से अब किसानों के खेतों में हरियाली लौटेगी, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आएगी और आय में वृद्धि भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें