फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टॉप 10 में शामिल हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई जिलों से था वांछित

Sat, 13 Jun 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 09 कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जिले के टॉप 10 में शामिल वांछित एवं शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के विरुद्ध बांदा, फतेहपुर और हमीरपुर समेत विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराधों के 16 मामले दर्ज हैं।पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कबौली गांव निवासी आमिर पुत्र शेरा को गिरफ्तार किया गया है। वह टॉप-10 वांछित अपराधी है और लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन



अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नरैनी, गिरवां, पैलानी, हमीरपुर के बिवांर तथा फतेहपुर के जाफरगंज थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कुल 16 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास वर्ष 2017 से लगातार रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें