बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने निवर्तमान अध्यक्ष के नवनिर्मित कक्ष में ताला जड़ दिया है। निवर्तमान अध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।
अशोक दीक्षित ने बताया कि विधायक निधि से अधिवक्ता संघ में कक्ष निर्मित हुए हैं। विधायक ने लोकार्पण कर कब्जा भी उन्हें दे दिया है। कक्षों का आवंटन भी किया जा चुका है। चंद्रशेखर आजाद भवन के कक्ष संख्या एक उन्हें आवंटित हुआ है। इसमें उनका सामान रखा है। कुछ लोगों ने ताला तोड़ अराजकता फैलाने की कोशिश की है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला ने बताया कि विधायक निधि से कक्ष निर्माणाधीन है। चुनाव के दो दिन पहले निवर्तमान अध्यक्ष ने विधि विरुद्ध तरीके से निर्माणाधीन कक्षों का आवंटन कर लिया। खुद ने चार कमरे अपने नाम आवंटित कर लिए। जिसका कोई शुल्क भी जमा नहीं है। शिकायत के बाद कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से आवंटन निरस्त करते हुए कक्षों में ताले लगा दिए गए हैं। अब नए सिरे से कक्षों का आवंटन होगा। (संवाद)