बांदा। रबिअव्वल माह में पैगंबर के जन्मदिन के जलसे जारी हैं। शुक्रवार की
रात जरैलीकोठी मजार परिसर मेें महफिले ईद मीलाद आयोजित हुई। मस्जिद के इमाम
हाफिज कारी हुमायूं खां ने तिलावत से जलसे की शुरूआत की।
मौलाना
मुफ्ती हबीबुर्रहमान ने नबी की सीरत (जीवनी) और पैदाइश का बयां किया। कहा
कि रसूल का किरदार सारी दुनियां के लिए नमूना है। नबी की शान में गुस्ताखी
बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
हाफिज कारी गुलाम मुर्तुजा समेत हाफिज
मतीउर्रहमान, मोहम्मद गुलाम सुभानी, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद उवैस, मोहम्मद
गुफरान ने नात पेश की। हाजी खुदा बक्श, डॉ.मोहम्मद सिद्दीक, रफाकत खां,
कमाल खां, इसरार खां, कल्लू खां, इरशाद खां आदि शामिल रहे।