फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के रामसेवक ने जीती ईनामी कुश्ती

Fri, 18 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दंगल में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। 16 हजार रुपये की ईनामी कुश्ती फतेहपुर के रामसेवक ने जीती। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पचनेही गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, कन्नौज, मथुरा, मेरठ, झांसी, बनारस, कानपुर, अयोध्या समेत स्थानीय पहलवानों का जमावड़ा रहा।

दंगल में बजरंगी (अयोध्या) ने सुरेंद्र (उन्नाव) और श्रीराम (फतेहपुर) ने शिवम (कानपुर) को शिकस्त दी। रामविलास (पडऱी) ने लाखन (पन्ना) और शिवविलास (पलरा) ने बालचंद्र (लखनऊ) को हराया। 16000 रुपये ईनामी की कुश्ती का मुकाबला रामसेवक (फतेहपुर) और अरविंद पहलवान (बनारस) के बीच हुआ।
विज्ञापन


कांटे के मुकाबले में रामसेवक ने अरविंद को चित कर ईनामी कुश्ती जीत ली। आयोजकों ने उसे नगद पुरस्कार दिया। कृष्णा (मथुरा) और लल्लू (मूंगुस) के बीच कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई।

महिला पहलवानों की कुश्तियां दंगल का मुख्य आकर्षण रहीं। शिवानी (दिल्ली) और ज्योति (कन्नौज) और रेनू (हरियाणा) व नेहा (मेरठ) की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


दंगल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कल्लू पहलवान समेत शिव प्रताप परमार, देव कुमार प्रजापति, सुशील सिंह गौर आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें