फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन लाव-लश्कर के साथ भाजपा का नामांकन

Mon, 15 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा की तर्ज पर भाजपा ने भी पहले सादगी और फिर धूमधड़ाके से नामांकन किया। भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंककर वाहनों की लंबी लाइन लगा दी। नेशनल हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। महिलाएं और छात्राएं भी जाम में फंसी। चारों जिलों के भाजपा नेता और समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी ने लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया। हालांकि शनिवार को वह नामांकन करा चुके हैं। दोपहर को नेशनल हाइवे पर दीप ढाबा के पास भारी तादाद में वाहनों और भाजपा नेताओं का जमघट लगा।

भाजपाइयों ने अपने वाले हाइवे के बीचों बीच भी खड़े कर दिए। इससे घंटों जाम लग गया। वाहनों का काफिला जीआईसी ग्राउंड आया। यहां से प्रत्याशी और भाजपा नेता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट आए और नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल (बांदा), अशोक जाटव (चित्रकूट), जितेंद्र सिंह सेंगर (महोबा), संत विलास शिवहरे (हमीरपुर) सहित रंजना उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल, जगराम सिंह, पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, विशंभर सिंह लालू, किरन वर्मा, मीना भारती इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें