बांदा। जिला अस्पताल के नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार के सरकारी आवास में सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई।
उस
समय वह और उनकी पत्नी अस्पताल में थे। दूसरे तल में धुआं देखकर नजदीक मेें
काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट आरके
श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एसएन गुप्ता की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड और सिविल
लाइंस चौकी पुलिस ने आग पर काबू किया।
आग से चिकित्सीय उपकरण और
गृहस्थी जलकर राख हो गई। बिल्डिंग में रहने वाले अन्य चिकित्सकों के परिवार
भी आग न बुझने तक सहमे रहे। लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।