फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिया संगठन मजबूती पर जोर

Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वाजिब मानदेय के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई। एचएल इंटर कॉलेज, शांतिनगर में मंगलवार को शिक्षक विधायक लखनऊ खंड उमेश द्विवेदी ने कहा कि कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी हक व अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकती है।

 प्रधान महासचिव अशोक कुमार राठौर ने कहा कि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा में 86.4 फीसदी भागीदारी करने वाले शिक्षक अंशकालिक कैसे हो सकते हैं। इन्हें मताधिकार से भी वंचित कर दिया गया था। संघर्ष बाद उन्हें कोर्ट के जरिये वोट डालने का अवसर मिला। 28 दिसंबर तक शिक्षक मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक महासभा एकजुट होकर हर संभव संघर्ष करेगा। पवन शर्मा (जालौन), चुनुबाद जैन, रणविजय पाल, प्रधानाचर्य सुनील तिवारी ने भी संबोधित किया। एचएल इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने भी संबोधित किया। संचालन राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया। महिमा पाठक, सत्यनारायण इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें