फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण के लिए 414 बूथों पर आज पड़ेंगे वोट

Tue, 08 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। ग्राम प्रधान व सदस्य के चुनाव के अंतिम चौथे चरण के लिए मंगलवार को 414 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच गईं। बुधवार को यहां 2,83,000 मतदाता 2318 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इनमें ग्राम प्रधान के 1698 और सदस्य के 620 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


बबेरू ब्लाक में 61 ग्राम पंचायतों के 229 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां जेपी शर्मा इंटर कालेज (बबेरू) से रवाना हुईं। यहां 35 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। तीन जोनल, तीन सुपर जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट शाम तक पोलिंग पार्टियों के बूथों तक पहुंचने की निगरानी करते रहे।

यहां ग्राम प्रधान के 61 पदों के लिए 864 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड सदस्य के 805 पदों में 550 निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 154 वार्डों में 349 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 101 वार्डों में कोई नामांकन नहीं हुआ। 229 बूथों में 1,57,819 मतदाता वोट डाल सकेंगे। आरओ योगेश कुमार रावल ने बताया कि शाम तक सभी पार्टियां बूथों में पहुंच गईं।
विज्ञापन


उधर, कमासिन ब्लाक में 55 ग्राम पंचायतों के लिए 185 पोलिंग पार्टियां पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय (कमासिन) से मतदान केंद्रों में पहुंच गईं। निगरानी के लिए दो जोनल, दो सुपर जोनल और 13 सेक्टर मजिस्टे्रट तैनात किए गए हैं। यहां ग्राम प्रधान के 55 पदों के लिए 834 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 725 वार्डों में 558 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 167 वार्ड सदस्यों के लिए 271 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 1,25,288 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें